फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Break the wall and took the safe from the strong room of the bank thief

बैंक की दीवार तोड़ स्ट्रांग रूम से तिजोरी ले गए चोर

Fri, 27 May 2016 11:08 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 27 May 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Break the wall and took the safe from the strong room of the bank thief
इगलास अडडा स्थित सहकारी बैंक में लगा कूमल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। बेखौफ चोरों ने गुरुवार रात को एक बैंक में सेंध लगा दी। चोर बैंक की दीवार तोड़कर अंदर पहुंचे और स्ट्रांग रूम का ताला तोड़कर वहां रखी भारी-भरकम तिजोरी को उठा ले गए। हालांकि तिजोरी में केवल 34 हजार रुपये की रकम होने से बैंक प्रबंधक और पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने पाया कि बैंक में कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं थे। इस संबंध में बैंक को पहले नोटिस भी दिया गया था, जिस पर बैंक प्रबंधक ने गौर नहीं किया। बैंक की लापरवाही के बारे में एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण को बताया है। वह जल्द ही इस संबंध में बैंक के चेयरमैन से शिकायत भी करेंगे। 
विज्ञापन


इगलास अड्डा स्थित उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम बैंक लिमिटेड (इसे पहले भूमि विकास बैंक के नाम से भी जाना जाता था) में न गार्ड है, न सीसीटीवी कैमरे और न ही सायरन। बैंक किसानों को पांच लाख रुपये तक का कर्ज देती है। यहां बचत खाते नहीं खुलते और न ही रुपयाें का ट्रांजक्शन होता है। यह बैंक सीबीएस (कोर बैंकिंग सोल्यूशन) से भी जुड़ी नहीं है, इसलिए सारा लेन-देन मेनुअल ही होता है। 
विज्ञापन

दोपहर दो बजे तक किसानों से रकम की जितनी भी वसूली होती है, उसे पास की जिला सहकारी बैंक या पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा में जमा करा दिया जाता है। जो वसूली दो बजे के बाद होती है, उसे एक स्टोरनुमा स्ट्रांग रूम में रखी तिजोरी में रख दिया जाता है। बैंक की सड़क की ओर वाली दीवार में पुराने समय की ईंटों की जाली बनी है, जो एक तरह के जंगले का काम करती है। इस जाली के बाद अंदर की ओर कांच की खिड़की है। पुलिस को जांच में पता चला है कि चोरों ने पहले ईंटों की जाली को तोड़ा, उसके बाद खिड़की खोलकर वह बैंक के अंदर आ गए। यहां स्ट्रांग रूम का ताला तोड़कर दीवार में फंसी तिजोरी को निकाला और एक कपड़े पर रखकर खींचते हुए खिड़की के रास्ते से ही सड़क तक ले गए। शुक्रवार सुबह नौ बजे सहयोगी रामखिलाड़ी ने बैंक खोली तो उसे चोरी का पता चला। रामखिलाड़ी की सूचना पर बैंक प्रबंधक रामदास पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। रामदास का कहना है कि इस बारे में मुख्यालय को जानकारी दे दी गई है। मौके पर हाथरस गेट पुलिस और सीओ सिटी प्रीति सिंह ने जांच-पड़ताल की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



बैंकों को जारी किए जाएंगे नोटिस
एसपी का कहना है कि पुलिस लगातार बैंक चेकिंग कर प्रबंधकों को सुरक्षा इंतजाम पूरे करने के लिए कह रही है, फिर भी कई बैंक लापरवाही बरत रही हैं और सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं हैं। इन्हें भी नोटिस दिया जाएगा। 


तिजोरी मिलने की खबर पर दौड़े अधिकारी
इगलास अड्डे के पास ही नगला तंदुला रोड पर बैंक से तिजोरी मिलने की खबर पर पुलिस अधिकारी दौड़ पड़े। जंगलेश्वर बगीची के कु एं में तिजोरी होने की सूचना पुलिस को मिली थी। फायर ब्रिगेड की मदद से जब इस तिजोरी को बाहर निकाला गया तो बैंक मैनेजर ने इसे दूसरी तिजोरी बताया। बैंक प्रबंधक के मुताबिक बैंक से चोरी गई तिजोरी दो क्विंटल वजन की थी। 



इस चोरी का खुलासा जल्द ही किया जाएगा। जहां तक बैंक सुरक्षा की बात है तो इस मसले को जल्द ही जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट में होने वाली बैठक में उठाया जाएगा। जिस बैंक में चोरी हुई है, उसके विरुद्ध ब्रांच ओपनिंग क्लीयरेंस के लिए जरूरी मानक पूरे नहीं होने के बारे में सरकार को लिखा जाएगा। उन सभी बैंकों के विरुद्ध यह कार्रवाई की जाएगी, जो सुरक्षा मानकों को गंभीरता से नहीं ले रहे। 
- डॉ. अजयपाल शर्मा, एसपी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed