फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   BJP members said , organizers mounted NSA

भाजपाइयों ने कहा, आयोजकों पर लगे रासुका

Tue, 26 Apr 2016 11:59 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 26 Apr 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
BJP members said , organizers mounted NSA
सादाबाद में अंबेडकर शोभायात्रा में विवादित पोस्टर प्रकरण को लेकर एसपी से मिलने जाते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। सादाबाद में अंबेडकर शोभायात्रा में विवादित पोस्टर को लेकर भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा से मुलाकात की। भाजपा नेताओं ने कहा कि इस पोस्टर से समाज में घृणा, द्वेष फैलाने की कोशिश की गई। इससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा हुआ है। भाजपाइयों ने इस मामले में नामजद आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार ने कहा कि अंबेडकर शोभायात्रा में शामिल पोस्टर अशोभनीय और विकृत था। इसमें बसपा सुप्रीमो को काली के रूप में और भाजपा नेताओं को असुरों के रूप में दिखाया गया था। उन्होंने कहा कि यह पोस्टर दूषित मानसिकता को प्रकट करता है और बाबा साहब की सामाजिक समरसता की अवधारणा के विपरीत भी है। एसपी से मिलने वालों में डॉ. चंद्रशेखर रावल, दिलीप पोद्दार, हरीशंकर माहौर, सत्यपाल सिंह मदनावत, संजय सक्सेना, सुनीता मिश्रा, गौरव आर्य, सुनीत आर्य, मोहन दीक्षित, वंशी पंडित, अखिलेश गुप्ता आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन



दलित नेताओं ने भी एसपी के सामने रखा पक्ष
हाथरस। विजय सिंह प्रेमी के नेतृत्व में कई दलित नेताओं ने एसपी से मुलाकात कर पोस्टर विवाद में आयोजक बृजमोहन लेखक और ध्रुव सिंह कर्दम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किए जाने को गलत ठहराया। उन्होंने निंदा करते हुए कहा कि पोस्टर को शोभायात्रा में शामिल होने से पहले ही हटा दिया गया था, इसके बाद पुलिस की कार्रवाई का कोई औचित्य नहीं बनता। प्रेमी ने कहा कि कुछ लोग अपनी राजनीतिक रोटी सेंक रहे हैं। ऐसे लोगों पर पुलिस को नजर रखनी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल में राजपाल सिंह पूनिया, वीरी सिंह कर्दम, भगवान सिंह भारती, रईस अहमद अब्बासी आदि नेता शमिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed