फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bikers beat the day-long beauty parlor director to death, panic

बाइकर्स ने दिनदहाड़े ब्यूटी पार्लर संचालिका को मारी गोली, भगदड़

Sun, 28 Oct 2018 11:52 PM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, (सादाबाद) हाथरस।
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, (सादाबाद) हाथरस। Updated Sun, 28 Oct 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
Bikers beat the day-long beauty parlor director to death, panic
गोली लगने से घायल ब्यूटी पार्लर संचालिका रानी। - फोटो : Amar Ujala
नगर के डाकखाना रोड पर रविवार को बाइक पर सवार होकर आए तीन लोगों ने सोनम ब्यूटी पार्लर की संचालिका को गोली मार दी। गोली उसके हाथ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अचानक गोलियां चलने से डाकखाना रोड पर भी भगदड़ मच गई। बाइक सवार तमंचे लहराते हुए भाग निकले। मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। इस मामले में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसपी जयप्रकाश ने भी मौका मुआयना किया और ब्यूटी पार्लर खुलवाकर स्थिति देखी। सीओ और इंस्पेक्टर से घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


घटना के संबंध में डाकखाना रोड सादाबाद निवासी रहीश पुत्र रसीद ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में नदीम पुत्र स्व. यामीन खां निवासी मधुगढ़ी रेलवे फाटक मुरसान रोड थाना हाथरस गेट हाथरस और बाबू पुत्र जहीर खां निवासी मधुगढ़ी थाना हाथरस कोतवाली हाथरस और एक अन्य अज्ञात को नामजद किया है। रिपोर्ट में कहा है कि उसकी फुफेरी बहिन रानी पुत्री बाबू खां कुरैशी निवासी अनौड़ा वाली गली सादाबाद रविवार को अपने डाकखाना रोड निवासी ब्यूटी पार्लर की दुकान सोनम ब्यूटी पार्लर पर काम कर रही थी। इस दौरान सुबह करीब 11 बजे बाइक पर सवार होकर आए नदीम, बाबू और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति ने उसकी बहन रानी पर जान से मारने की नीयत से तमंचों से गोली चला दीं। 
विज्ञापन


दो गोलियां रानी के बाएं हाथ की कलाई और बाजू में लगीं। रानी ने शोर मचाया तो मौके पर मौजूद नकीम पुत्र लतीफ निवासी डाकखाना रोड सादाबाद, अनिल कुमार पुत्र राधेश्याम त्यागी निवासी डाकखाना रोड सादाबाद, काजल पुत्री बाबू कुरैशी ने इन बाइक सवार को ललकारा तो बाइक सवारों ने तमंचे लहराते हुए धमकी दी कि भाग जाओ नहीं तो तुम मारे जाओगे। इस बीच गोली चलने की घटना से बाजार में भी भगदड़ मच गई। भगदड़ का फायदा उठाकर बाइक सवार भाग गए। रानी को घायलावस्था में सीएचसी पर उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed