फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bike, six thousand cash looted

टक्कर मारकर बाइक, छह हजार की नकदी लूटी

Sun, 11 Nov 2018 12:16 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस/हसायन।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस/हसायन। Updated Sun, 11 Nov 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
Bike, six thousand cash looted
लूटपाट के शिकार दयाराम साथियों के साथ थाने में शिकायत करने पहंुचे । - फोटो : Amar Ujala
कोतवाली हसायन क्षेत्र के सीतापुर बंबे के पुल के पास बाइक सवारों ने एक युवक के साथ बाइक और छह हजार रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस लूट की घटना को संदिग्ध मान रही थी, तभी तो बाइक चोरी की रिपोर्ट पुलिस ने लिखी है।  
विज्ञापन


थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के जैतपुर निवासी दयाराम पुत्र  सुनहरी लाल शुक्रवार को हसायन क्षेत्र के गांव स्थित अपनी ससुराल से लौट रहा था। बताया जा रहा है कि सीतापुर बंबे के पुल के पास एक बाइक पर सवाल कुछ लोगों ने उसमें टक्कर मार दी, जिससे दयाराम बेहोश हो गया।
विज्ञापन


जिसके बाद टक्कर मारने वाले उसकी बाइक और छह हजार रुपये लेकर फरार हो गए। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने युवक का पिता हसायन थाने पहुंचा तो पुलिस ने बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया, क्योंकि पुलिस इसे लूट की घटना नहीं मान रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के साथ लूट की घटना नहीं हुई है। अज्ञात कार की टक्कर से युवक बेहोश हो गया, जिसके बाद मौके पर लगी भीड़ में से कोई उसकी बाइक को लेकर चला गया। बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जिसमें छानबीन शुरू कर दी है।  

-अवधेश कुमार, एसएचओ हसायन।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed