फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bike rider bus kills, one dies

बाइक सवारों को बस ने रौंदा, एक की मौत

Sat, 20 Apr 2019 12:17 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Sat, 20 Apr 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
Bike rider bus kills, one dies
हरीशचंद्र का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट के हतीसा बाईपास पुल के निकट एक बाइक पर सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से एक युवक को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


गुरुवार देर रात को तीन युवक हरीशचंद्र पुत्र जंगलिया, गोपाल उर्फ बिंटू निवासीगण सासनी और अरुण पुत्र नरेश निवासी तिलौठी सासनी एक बाइक पर सवार होकर हतीसा बाईपास से सासनी की ओर लौट रहे थे। इस बीच हतीसा पुल से उतरते वक्त बाइक सवार तीनों युवकों को आगरा की ओर से आ रहे किसी वाहन ने रौंद दिया, जिससे तीनों बुरी तरह से जख्मी हो गए।
विज्ञापन


 सूचना के बाद यहां पहुंची पुलिस तीनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। यहां मौजूद डॉ. संतोष कुमार गुप्ता ने हरीशचंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल गोपाल उर्फ बिंटू को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शुक्रवार को शव परिजनों को सौंपा। एसएचओ जितेंद्र कुमार दीखित ने बताया कि वाहन के खिलाफ मृतक के परिजनों ने तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed