{"_id":"575319574f1c1bbf48109acd","slug":"at-the-gate-to-mursan-kbjadharion-hdkaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरसान गेट पर कब्जाधारियों को हड़काया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुरसान गेट पर कब्जाधारियों को हड़काया
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। मथुरा में जवाहर पार्क पर अवैध कब्जा हटवाने के दौरान हुई घटना में हुए वीभत्स कांड के बाद जिले में भी पुलिस-प्रशासन अवैध कब्जों के मामलों में सतर्कता बरत रहा है। थाना दिवस में शनिवार को मिली मुरसान गेट स्थित मस्जिद के निकट कब्जे की शिकायत को पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने काफी गंभीरता से लिया है। शिकायत के बाद नगर पालिका, पुलिस-प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जे धारियों को कब्जा हटाने के लिए कडे़ शब्दों में चेतावनी दी।
शहर कोतवाली में आयोजित हुए थाना दिवस में आने वाले फरियादियों की समस्या सुनने के लिए डीआईजी गोविंद अग्रवाल के साथ डीएम अविनाशकृष्ण सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ.अजयपाल शर्मा और एसडीएम सदर केहरी सिंह भी कोतवाली पहुंचे, लेकिन शहर कोतवाली में आयोजित थाना दिवस में अन्य कोई फरियादी नहीं पहुंचा। मुरसान गेट स्थित मस्जिद के पास कुछ लोगों द्वारा नगर पालिका की जमीन पर टिनशेड डालकर कब्जा करके दुकान चलाने की शिकायत मिली। जिसे आला अधिकारियों ने इसेकाफी गंभीरता से लिया। इन अधिकारियों ने तत्काल मौके पर नगर पालिका के जेई केके अग्रवाल, कोतवाली पुलिस की टीम एवं राजस्व विभाग के लेखपालों की टीम को राजस्व निरीक्षक मदन शर्मा के नेतृत्व में मौके पर भेज दिया। इन लोगों ने मौके पर पहुंचकर कब्जाधारियों को तत्काल अधिक्रमण हटाने की चेतावनी दी और कहा कि अगर कब्जा नहीं हटाया तो कब्जे को तत्काल ध्वस्त कर दिया जाएगा।