फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   At tea theft of standing container Lakhaen

होटल पर खड़े कंटेनर से लाखाें की चाय चोरी

Sun, 20 Nov 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Sun, 20 Nov 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
At tea theft of standing container Lakhaen
चोरी - फोटो : अमर उजाला
एटा रोड स्थित एक होटल पर खड़े कंटेनर का ताला तोड़कर साढ़े छह लाख रुपये की चाय चोरी कर ली गई। चोर कंटेनर में रखे चाय के 140 कार्टन ले गए। कंटेनर के चालक ने कोतवाली पुलिस से शिकायत करते हुए चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने को कहा है। 
विज्ञापन


रमेश पुत्र जुगेन्द्र सिंह निवासी गांव सराय थाना सिकंदराराऊ ने कोतवाली पुलिस को शिकायत करते हुए कहा है कि शनिवार की रात वह हिन्दुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड  का कंटेनर लेकर जीटी रोड एटा से अम्बाला के लिए रवाना हुआ था।
विज्ञापन


कंटेनर में चाय की पत्ती के सैकड़ों कार्टन थे। सिकदराराऊ में पुरानी चूना भट्टी के निकट एक होटल पर कंटेनर को खड़ाकर चालक खाना खाने में लग गया। चालक ने कुछ देर बाद हेल्पर गब्बर को भी होटल पर खाना खाने के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात को दोनों कंटेनर से कुछ दूरी पर ही सो गए। सुबह उठने पर उन्हें कंटेनर का ताला टूटा मिला और चाय पत्ती के 140 कार्टन नदारद मिले। इस चाय की कीमत करीब साढे़ छह लाख रुपये है। वहीं इस मामले में कोतवाल राजवीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 


सिकंदराराऊ। शहर की राधा नगर कॉलोनी में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए घर में रखा सामान और कुछ जेवरात चोरी कर लिए।

चोरी की शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई है। दिनेश पुत्र शैतान सिंह निवासी राधानगर कालोनी अपने परिवार के साथ गांव सिहोरी गये हुए थे।

शनिवार रात को चोरों ने घर का ताला तोड़ दिया और घर में रखे जेवरात, दो गैस सिलेंडर, टीवी तथा अन्य सामान चोरी कर ले गये। रविवार सुबह कॉलोनी के लोगों ने दिनेश को चोरी की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed