फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   AMU student hangs himself

एएमयू छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Wed, 28 Mar 2018 11:50 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Wed, 28 Mar 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
AMU student hangs himself
फांसी - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में पढ़ने वाले एक छात्र ने मंगलवार की देर रात पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शव के पास मिले बैग में कागजातों के आधार पर इसकी शिनाख्त अवेंद्र कुमार जादौन पुत्र यशपाल सिंह निवासी कठैरा आलमपुर थाना विजयगढ़ जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


यशपाल सिंह जादौन का सबसे छोटा पुत्र अवेंद्र कुमार जादौन एएमयू में इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष का छात्र था। बताते हैं कि दो दिन पहले वह अपनी बहन के यहां गाजियाबाद गया था। मंगलवार की शाम को वह ट्रेन से वापस आया था। देर रात वह घूमते हुए वह नगला सेवा के जंगलों में पहुंच गया। भट्ठा के पास पापड़ी के पेड़ पर गमछा से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने पेड़ पर शव को लटका देखा।
विज्ञापन


तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पीठ पर लटके बैग की जामा तलाशी ली गई। बैग से मोबाइल फोन, आधार कार्ड और इलाहाबाद बैंक की पास बुक एवं एएमयू का एडमिट कार्ड मिला। इस आधार पर पुलिस ने शव की पहचान अवेंद्र कुमार जादौन के रूप में की। शव के पास सुसाइट नोट मिला, जिसमें मौत की जिम्मेदारी उसने खुद ली है। सूचना पाकर परिजन आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed