फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Akash murder for E-rickshaw loot

ई-रिक्शा लूटने के लिए की गई थी आकाश की हत्या

Sat, 30 Dec 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Sat, 30 Dec 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Akash murder for E-rickshaw loot
हत्या - फोटो : amar ujala
दो महीने पहले 25 अक्तूबर को इगलास रोड पर नगला हेमा के पास मिले नाबालिग ई-रिक्शा चालक आकाश के शव मिलने की गुत्थी सदर कोतवाली पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस के मुताबिक आकाश की हत्या भी ई-रिक्शा लूटने के लिए की गई थी।
विज्ञापन


अलीगढ़ के दादों निवासी दो भाइयों ने उसकी निर्मम हत्या कर रिक्शा लूटा था। इस मामले में दोनों भाईयों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। आरोपियों के गैर जमानती वारंट भी जारी हो चुके हैं। 
विज्ञापन


आकाश के पिता राजू माहौर के मुताबिक उनका 15 वर्षीय पुत्र आकाश माहौर निवासी नाई का नगला नई बस्ती घर से मंगलवार सुबह करीब नौ बजे ई-रिक्शा लेकर निकला था। देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचा तो रात में ही परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह पांच बजे परिजनों को इगलास रोड पर नगला हेमा के पास आकाश का शव पड़ा होने की जानकारी मिली। आकाश की हत्या गला रेतकर की गई थी। मौके से ई-रिक्शा भी नदारद था। शव मिलने के दौरान ही यह तय हो गया था कि ई-रिक्शा लूटने के लिए आकाश की हत्या की गई है। हत्यारों का पता लगाने में पुलिस जुटी थी। सदर कोतवाली पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि अलीगढ़ के दादों थाना क्षेत्र के गांव खरैहरी निवासी दो भाइयों ख्यालीराम और नरेश पुत्रगण बाबूलाल की रिश्तेदारी नाई का नगला में है।


दोनों अक्सर अपनी रिश्तेदारी में आया-जाया करते थे। इसी दौरान उनकी नजर नाई के नगला निवासी नाबालिग ई-रिक्शा चालक आकाश पर पड़ी। आरोपियों ने तभी उसकी हत्या कर रिक्शा लूटने की योजना बना ली। सदर कोतवाल जसपाल सिंह पवार का कहना है कि दोनों ई-रिक्शा चालकों की हत्या कर लूटपाट करने की एक दर्जन से ज्यादा वारदातों में आरोपी है और वांछित चल रहे हैं। पुलिस को पहले से ही दोनों भाइयों पर शक था। सर्विलांस में आरोपियों की लोकेशन घटनास्थल पर मिलने से पुलिस का शक और पक्का हो गया। कोतवाल का कहना है कि आरोपी ई-रिक्शा लूटकर इन्हें किराए पर चलवाते हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। कोर्ट ने आरोपियों के गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed