{"_id":"57d6f4c34f1c1b2d46d47a3a","slug":"advocates-of-millions-of-home-gold-stolen-revolver","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता के घर से लाखों का सोना, रिवॉल्वर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधिवक्ता के घर से लाखों का सोना, रिवॉल्वर चोरी
अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Tue, 13 Sep 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
मकान में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
कोर्ट परिसर के पास वाटर वर्क्स कॉलोनी में चोरों ने एक अधिवक्ता के घर की दीवार काटकर लाखों की चोरी को अंजाम दे दिया। चोर घर में रखा साढ़े सात लाख रुपये कीमत का सोना, लाइसेंसी रिवॉल्वर और 30 हजार रुपये नकद ले गए। देवी दर्शन के लिए नगरकोट जाने के कारण अधिवक्ता के घर पर ताला लगा हुआ था।
चोरी का पता तब चला जब एक पड़ोसी अधिवक्ता के कहने पर रविवार रात को उनके घर की सुरक्षा के लिए वहां सोने पहुंचा। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है। पुलिस तहरीर मिलने पर चोरी का मुकदमा दर्ज करने की बात कह रही है।
जनपद एवं सत्र न्यायालय के अधिवक्ता प्रशांत कमल पाराशर पुत्र महेंद्रपाल पाराशर का आवास वाटर वर्क्स कॉलोनी में है। अधिवक्ता के आवास से चंद कदमों की दूरी पर न्यायालय परिसर है और इन दिनों वहां मेला भी चल रहा है। मेले की सुरक्षा के लिए तीन सौ पुलिसकर्मियों को आसपास के जनपदों से यहां ड्यूटी पर लगाया गया है। पिछले कुछ समय में चोरी की वारदातें बढ़ी हैं। पुलिस चोरी के मामलों को गंभीरता से नहीं ले रही। प्रशांत कमल नौ सितंबर को देवी दर्शन के लिए नगरकोट गए थे।
विज्ञापन
घर की रखवाली का जिम्मा उन्होंने पड़ोस में रहने वाले एक युवक को सौंप दिया था। अधिवक्ता के कहने पर युवक रात को घर में सोने चला जाता था। रविवार रात को दस बजे जब वह घर के अंदर पहुंचा तो वहां का नजारा देख भौचक्का रह गया। बाहर के जिस कमरे के पलंग पर वह सोता था, वहां की चादर अस्त-व्यस्त थी।
युवक को शक हुआ। वह अगले कमरे की ओर बढ़ा तो उसका ताला टूटा मिला। आगे के कमरे में पहुंचा तो वहां लोहे की अलमारी टूटी हुई थी और सामान बिखरा हुआ था। युवक ने सबसे पहले अपने भाई को फोन कर सूचना दी और इसके बाद पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसियों ने अंदर जाकर देखा तो वह हैरान रह गए। घर के पीछे की दीवार कटी हुई थी।
अंदर का शटर टूटा हुआ था। आशंका है कि चोर घर के पीछे की दीवार को काटकर अंदर आंगननुमा गैलरी में पहुंचे और फिर वहां लगे शटर को तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुए। पड़ोसियों ने रात को ही अधिवक्ता को फोन पर चोरी के बारे में बता दिया। अधिवक्ता ने पड़ोसियों से चोरी की पूरी जानकारी ली। अधिवक्ता के पिता महेंद्र पाराशर ने बताया कि चोर घर में रखा साढ़े सात लाख रुपये की कीमत का 25 तोले सोना, 30 हजार रुपये नकद और लाइसेंसी रिवॉल्वर चुरा कर ले गए हैं।
हालांकि यह साफ नहीं हुआ कि चोरी को रात में अंजाम दिया गया या दिन के समय। पर इतना साफ था कि चोरी को बड़े इत्मिनान से अंजाम दिया गया। चोरों को दीवार काटने और शटर तोड़ने में कई घंटे का समय लगा होगा। अधिवक्ता प्रशांत कमल सोमवार शाम को दिल्ली पहुंचने वाले थे। उनके सोमवार रात तक हाथरस आने की संभावना थी।
एसओ गेट केपी सिंह का कहना है कि चोरी के बाद मौके का मुआयना किया गया है। जांच-पड़ताल की जा रही है। अधिवक्ता के तहरीर देने पर मुकदमा दर्ज कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।