पेड़ से टकराया वाहन, छह लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे के बाद गाड़ी सवार दो लोग मौके से फरार हो गए। टकराने की आवाज सुनकर गश्त कर रहे दो चौकीदार मौके पर आ गए। उनकी सूचना पर पुलिस ने गाड़ी को काटकर बमुश्किल शवों को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चौकीदार की सूचना पर पुलिस ने मामला इत्तफाकिया में दर्ज कर लिया है।
यह गाड़ी (यूपी 83 टी-4954) अलीगढ़ से आगरा की ओर जा रही थी। पुलिस के अनुसार चालक सहित गाड़ी में बैठे सभी व्यक्ति शराब के नशे में थे। यह जैसे ही सासनी से निकलकर कन्या गुरुकुल के निकट पहुंची, वैसे ही असंतुलित होकर सड़क के किनारे खडे़ नीम के पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि गाड़ी में बैठे महबूब (28) पुत्र बुद्धा निवासी धौर्रा एत्मादपुर आगरा, संजय (32) पुत्र फकीरा निवासी वाहिदपुर थाना नारखी जिला फिरोजाबाद, शौकीन (32) पुत्र हजारी निवासी नगला सुंदर थाना नारखी जिला फिरोजाबाद, पप्पू (55) पुत्र शब्बीर निवासी रौहदा थाना अरनिया जिला बुलंदशहर, अकबर (30) पुत्र खैराती निवासी नगला धौर्रा एत्मादपुर आगरा, गुच्चा (40) पुत्र अहमद निवासी धुमरी थाना जरैरा एटा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल अली शेर पुत्र मुन्ना खां निवासी भंडारगढ़ी बरहन आगरा का उपचार कराया जा रहा है।
दो अन्य लोग मौके से फरार हो गए। ग्राम महमूदपुर बरसै निवासी चौकीदार बनी सिंह ने दुर्घटना की रिपोर्ट इत्तफाकिया दर्ज कराई है। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।