फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A man killed due to currency crisis

नकदी की चिंता में मजदूर की मौत

Wed, 21 Dec 2016 12:09 AM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Wed, 21 Dec 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
A man killed due to currency crisis
file photo - फोटो : amar ujala
हाथरस। हाथरस जंक्शन थाने के गांव रामपुर में सोमवार की देर रात एक मजदूर की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि बैंक से कैश न मिलने से वह इस कदर तंगी में आ गया था कि खाने-पीने का सामान तक नहीं खरीद पा रहा था। इससे वह काफी मानसिक तनाव में चल रहा था।
विज्ञापन


 चचेरे भाई भोला सिंह ने बताया कि मृतक राजेंद्र पुत्र हरप्रसाद (48) मनरेगा में मजदूरी करता था। उसका इलाहाबाद बैंक में खाता है, जिसमें कुल 1,823 रुपये जमा हैं। मनरेगा का खाता ग्रामीण बैंक ऑफ आयावर्त में भी है, जिसमें तीन महीने से मजदूरी का पैसा नहीं आया है। राजेंद्र ने गांव के इलाहाबाद बैंक के कई दिन चक्कर काटे, लेकिन उसे कैश नहीं मिल सका। सोमवार को भी वह आटा आदि का बंदोबस्त करने के लिए एक हजार रुपये बैंक से निकालने गया था। कतार में लगे राजेंद्र का जब नंबर आया, तब बैंक कर्मियों ने कैश खत्म होने की सूचना दे दी। हताश होकर वह फिर लौट गया।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक जब राजेंद्र घर लौटा तो वह काफी परेशान था। रुपये नहीं होने से वह घर के लिए आटा तक नहीं खरीद पा रहा था। इसी चिंता में रात करीब एक बजे अचानक उसकी तबियत खराब हो गई। आनन-फानन उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। राजेंद्र के परिवार में दो लड़की और तीन लड़के और उनकी पत्नी हैं। अभी तक किसी भी बच्चे की शादी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-राजेंद्र की मौत का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। बैंक से लोगों को दो से तीन हजार रुपये रोजाना कैश बांटा जा रहा है।  
-श्यौदान सिंह, शाखा प्रबंधक, इलाहाबाद बैंक, रामपुर  

परिजनों ने बताया कि बैंक से नकदी नहीं मिलने से राजेंद्र परेशान थे। वह एक-दो दिन लाइन में लगकर भी लौट आए थे। मैने लेखपाल को इसकी सूचना दे दी है।
-डॉ.विनोद कुमार, ग्राम प्रधान रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed