फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A boy Hanged

घरेलू कलह में फांसी पर झूला युवक

Sun, 31 Jul 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Sun, 31 Jul 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
A boy Hanged
फांसी - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। आवास-विकास कालोनी के सेक्टर तीन में एक शादीशुदा युवक ने घरेलू कलह से तंग आकर फांसी पर झूल गया। पंखे पर उसका शव लटकता देख परिवार में कोहराम मच गया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों की भी आंखें नम हो गईं। शव के पास से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है जिसमें सोने की चेन को लेकर घरेलू कलह का जिक्र है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


बताते हैं कि आवास विकास कालोनी निवासी शंकरलाल के पुत्र चेतन के घर से कुछ दिन पूर्व सोने की एक चेन गायब हो गई थी। इस चेन को लेकर चेतन का परिजनों से विवाद हुआ था। इसके बाद से वह तनाव में था। सदर कोतवाली निरीक्षक मनोज शर्मा के अनुसार शनिवार को भी चेतन की चेन को लेकर परिजनों से कहासुनी हुई थी। घटना के समय चेतन की पत्नी एक ज्योतिषी के पास गुम सोने की चेन का पता लगाने गई हुई थीं। एक बच्चा कोचिंग के लिए गया था, जबकि दूसरा घर पर ही मौजूद था। सुसाइड नोट में भी सोने की चेन गुम होने का जिक्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed