{"_id":"572a355e4f1c1bc5325cceb4","slug":"92-thousant-looted-from-business-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी को घायल कर 92 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी को घायल कर 92 हजार लूटे
ब्यूूूराे, अमर उजाला, सिकंदराराऊ
Updated Wed, 04 May 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराराऊ (हाथरस)। जिले में लूट की वारदातें थम नहीं रहीं। पशु पैंठ में पशु बेचकर बुधवार को सहावर (कासगंज) वापस जा रहे पशु व्यापारी से बोलेरो सवार बदमाशों ने मारपीट कर 92 हजार रुपये की नकदी लूट ली। बदमाश व्यापारी को गंभीर रूप से घायल कर अमापुर-एटा मार्ग पर फेंक गए। मामले की रिपोर्ट कोतवाली देहात एटा में दर्ज करा दी गई है।
बता दें कि कस्बा सहावर निवासी नाजिर पुत्र इब्ले हसन पशुओं की खरीद-फरोख्त का काम करते हैं। बुधवार को उन्होंने सिकंदराराऊ के हाथरस मार्ग स्थित पैंठ में 92 हजार रुपये में मवेशी बेचे। पैसे रखकर कासगंज जाने के लिए वह पंत चौराहे से सुबह 11 बजे बोलेरो गाड़ी में बैठ गए। गाड़ी में बैठे पांच बदमाशों ने उन्हें मारपीट कर गाड़ी में डाल लिया और कई घंटे इधर से उधर घुमाते रहे।
दोपहर के पश्चात मारपीट से गंभीर रूप से घायल नाजिर को बदमाश एटा-अमापुर मार्ग पर सुनसान जगह पर फेंक गए। किसी तरह नाजिर ने घटना की सूचना परिजनों को दी। नाजिर को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। मामले की लेकर रिपोर्ट कोतवाली देहात एटा में दर्ज करा दी गई है।