फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   नगला छती में दो पक्षों में चले लाठी डंडे, दो घायल

नगला छती में दो पक्षों में चले लाठी डंडे, दो घायल

Thu, 02 May 2019 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
नगला छती में दो पक्षों में चले लाठी डंडे, दो घायल

विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)

बिसावर के गांव नगला छत्ती में दो पक्षें में आपस में विवाद हो गया। इस मामले में दो लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार कराया गया। इस मामले में एक पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गांव नगला छत्ती निवासी सत्यवती पत्नी दलेल सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

रिपोर्ट में आरोप है कि उसके गांव के दीवान सिंह पुत्र खूबीराम, रूप सिंह पुत्र खूबीराम, महेंद्र पुत्र शोभाराम, राजपाल पुत्र खूबीराम, उमेश पत्नी दीवान सिंह निवासी नगला छत्ती बिसावर थाना सादाबाद और ओमपाल पुत्र रामविशन निवासी नावली थाना नौहझील मथुरा ने रात करीब आठ बजे उसके तथा उसके पति के साथ झगड़ा किया तो उसने 100 नंबर पर कॉल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने झगड़े को शांत करा दिया, लेकिन रात साढ़े 10 बजे फिर से उक्त सभी लोग एक राय होकर उसके घर में घुस आए और उसके पति दलेल सिंह से मारपीट करने लगे।
विज्ञापन


इन सभी के हाथों में लाठी डंडे, सरिया, फरसा आदि थे। दीवान ने जान से मारने की नीयत से उसके पति पर फरसे से प्रहार किया, जिससे उसके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। जब उसने शोर मचाया तो उक्त नामजदों ने बच्चों के साथ भी मारपीट की, जिससे बेटी मोनिका के सिर में गंभीर चोट आई है। उसके ऊपर भी तमंचे से फायर किया गया, लेकिन वह बच गई। बाद में फिर से 100 नंबर पर सूचना देने के बाद पुलिस पहुंच गई। उक्त नामजद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुत्री को बहला फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज
सादाबाद। गांव नगला दुर्जिया निवासी रेखा देवी पत्नी मुकेश कुमार ने कोतवाली में गजेंद्र पुत्र दिगंबर निवासी भरतिया बल्देव, सतेंद्र पुत्र चंद्रभान निवासी भरतिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में आरोप है कि 19 अप्रैल को दोपहर तीन बजे स्विफ्ट डिजायर कार यूपी 80 ईएल 7015 से गजेंद्र आया और पुत्री नेहा उम्र करीब 17 साल को पहनने के कपड़ों सहित बहला फुसला कर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed