फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   नगला सलेम में संदिग्ध हालत हुई मौत के बाद उसकी हत्या के संदेह होने कोतवाली पहुंचे ग्रामीण

नगला सलेम में संदिग्ध हालत हुई मौत के बाद उसकी हत्या के संदेह होने कोतवाली पहुंचे ग्रामीण

Fri, 28 Dec 2018 11:53 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
नगला सलेम में संदिग्ध हालत हुई मौत के बाद उसकी हत्या के संदेह होने कोतवाली पहुंचे ग्रामीण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव नगला सलेम में 22 दिसंबर को संदिग्ध हालात में हुुई किशोर की मौत के सात दिन बाद ग्रामीण एवं उसके परिजन सैकड़ों की संख्या में कोतवाली पहुंच गए। उनका कहना था कि किशोर ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या कर शव को कमरे में पंखे से लटका दिया गया था।

गौरतलब है कि नगला सलेम में 23 दिसंबर की सुबह मेघ सिंह के 14 वर्षीय पुत्र गौरव का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला था। उसके गले में साड़ी का फंदा पड़ा हुआ था। सुबह टहलकर आने वालों ने जब कमरे में इस दृश्य को देखा तो इन लोगों ने गुजरात में काम कर रहे उसके पिता को इस घटना की सूचना दी। किशोर घर अकेला ही रहता था। उसकी मां की मौत पहले हो चुकी थी।
विज्ञापन


तीनों भाई भी बाहर रहते हैं। पिता के आने के बाद उसके द्वारा पुलिस को सूचना दी गई एवं मृतक के पिता के अनुरोध पर उसके शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम में किशोर की मौत का कारण उसका दम घुटना दर्शाया गया है। मृतक के पिता ने कोतवाली के सौंदर्यीकरण वाले दिन भी एसपी से मुलाकात कर उसके पुत्र की हत्या का पर्दाफाश करने की अपील थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीशचंद्र ने उनको पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का हवाला देकर उनको बमुश्किल से समझा-बुझाकर वापस गांव भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed