फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   ऊंचागांव में तीन थानों की पुलिस फोर्स ने दी दबिश, फरार हुए नामजद

ऊंचागांव में तीन थानों की पुलिस फोर्स ने दी दबिश, फरार हुए नामजद

Fri, 22 Feb 2019 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
ऊंचागांव में तीन थानों की पुलिस फोर्स ने दी दबिश, फरार हुए नामजद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव ऊंचागांव में शुक्रवार को तीन थानों की पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। दबिश के दौरान पुलिस ने दो, तीन युवकों को दबोच लिया, लेकिन नामजदों में से कोई भी आरोपी दबिश के दौरान पकड़ में नहीं आ सका। पुलिस ने इनसे कड़ी पूछताछ की।

गौरतलब हो कि सैनपुर बंबे के पास लगे बरगद के पेड़ को कटवाने के लिए ग्रामीणों ने तीन दिन पूर्व धरना प्रदर्शन किया था। धरना प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने जाम खुलवाने पहुंचे इस्पेक्टर क्राइम उत्तमचंद्र पटेल पर पथराव कर उनका सिर फाड़ दिया था। पुलिस के उपनिरीक्षक देवदत्त ने इस मामले में 15 लोगों को नामजद करते हुए कुल 65 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं मेें एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


इन नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सादाबाद, सहपऊ और चंदना थानों की पुलिस फोर्स ने शुक्रवार को गांव ऊंचागांव में कई आरोपियों के यहां दबिश दी। काफी संख्या में पुलिस फोर्स को देखकर ग्रामीण भी चौंक गए। दबिश के दौरान नामजदों में से कोई भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका। नामजद लोग पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए। गांव से पुलिस ने दो तीन युवकों को पकड़ा भी, लेकिन यह रिपोर्ट में नामजद नहीं थे, लिहाजा पुलिस ने इनसे सिर्फ पूछताछ क्री।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed