{"_id":"5cba1397bdec2214776113c0","slug":"61555698583-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हत्यारोपियों को हरियाणा पुलिस गिरफ्तार कर ले गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दो हत्यारोपियों को हरियाणा पुलिस गिरफ्तार कर ले गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)।
थाना क्षेत्र के गांव करकौली में रह रहे दो युवकों को हरियाणा पुलिस हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। हरियाणा पुलिस के साथ आए एएसआई ओम प्रकाश ने बताया कि तीन युवकों ने मिलकर रेवाड़ी की एक कंपनी में डाई करने वाले एक कारीगर की इसी महीने की 15 तारीख को हत्या कर दी थी।
हत्या के बाद वह तीनों फरार हो गए। मृतक जिला अलीगढ़ के गांव भगवंतगढ़ थाना बरला का निवासी था। मृतक के भाई गौरव पुत्र कैलाश निवासी भगवंतगढ़ ने हरियाणा के रेवाड़ी जिले के थाना हाईवे रोहेड़ा में तीन युवकों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। पुलिस ने 15 अप्रैल को तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन सर्विलांस पर लगा रखे थे। उसी आधार पर हरियाणा पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांव करकौली में दबिश दी। पहले तो हरियाणा पुलिस को करकौली गांव के ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। जब हरियाणा पुलिस को यह महसूस हुआ कि ग्रामीण हत्या के आरोपियों को गांव से नहीं ले जाने देंगे तो उन्होंने स्थानीय पुलिस से सहायता मांगी।
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस के गांव में पहुंचने के बाद दीपक पुत्र भगवती प्रसाद निवासी करकौली एवं गोपाल पुत्र हजारी निवासी कौरहे बरला छर्रा को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ ले गई। पहले तो हरियाणा से आए एएसआई कुछ भी बताने को तैयार नहीं थे। बाद में उन्होंने बताया कि मृतक के भाई ने दो शादियां की थीं, जिनमें से पहली पत्नी जो गोपाल की बुआ की लड़की थी।
उसकी उसने हत्या दी थी। बदला लेने के लिए गोपाल ने अपने दो दोस्त, जो उसके साथ ही उसी कंपनी में नौकरी करते थे, की मदद से मौका पाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद तीनों वहां से भाग गए। अब पुलिस ने दो लोगों को तो गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा, जिसका नाम एएसआई ने नहीं बताया है, फरार चल रहा है।