{"_id":"5cb382aebdec22141f00fc75","slug":"61555268270-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने स्कूटी से बरामद किया दो किलो गांजा, स्कूटी चालक पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने स्कूटी से बरामद किया दो किलो गांजा, स्कूटी चालक पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक स्कूटी की डिग्गी से दो किलो गांजा बरामद कर लिया। कागजात नहीं दिखाए जाने पर स्कूटी भी सीज कर दी गई। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद स्कूटी चालक को पुलिस ने जेल भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राठी ने बताया कि 14 अप्रैल को उपनिरीक्षक गंगाशरण अपने हमराही कार्तिक कुमार, सुनील कुमार, अंकुश कुमार के साथ गढ़ उमराव तिराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
तभी बल्देव रोड की तरफ से एक सफेद रंग की स्कूटी पर एक व्यक्ति काफी तेज गति से आता दिखाई दिया, लेकिन यह स्कूटी चालक पुलिस कर्मियों को देखकर मई रोड की तरफ भागने लगा, आवाज देने पर भी यह स्कूटी चालक नहीं रुका।
पुलिस कर्मियों की टीम ने इसका पीछा कर घेर कर इस व्यक्ति को मई रोड पर पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम वीरी सिंह पुत्र हुक्म सिंह निवासी संटीकरा थाना चंदपा जिला हाथरस बताया। स्कूटी की सीट के नीचे डिग्गी मेें से दो किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इस मामले में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।