फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   लूट, हत्या और हथियारों की तश्करी करने वाले दबोचे

लूट, हत्या और हथियारों की तश्करी करने वाले दबोचे

Wed, 12 Sep 2018 12:30 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
लूट, हत्या और हथियारों की तश्करी करने वाले दबोचे
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। कोतवाली सदर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने इनके पास से पिस्टल, बाइक और चाकू भी बरामद किए हैं। पकड़े गए शातिर आरोपियों पर लूट, हत्या और हथियारों की तस्करी और नशे का कारोबार करने का आरोप है।

सोमवार और मंगलवार की रात को कोतवाली सदर प्रभारी इंस्पेक्टर जसपाल सिंह पवार को सूचना मिली कि कुछ युवक दाऊजी मंदिर किला खाई में किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं, जिसके बाद दलबल के साथ कोतवाल रात के करीब पौन बजे बताए गए स्थान पर पहुंचे। पुलिस को देख आरोपियों ने पिस्टल से फायर कर दिया। यहां से पुलिस ने सुनील पुत्र नंदलाल निवासी नगला चौबे, विष्णु पुत्र पोखपाल निवासी बागला कॉलेज निकट रेलवे फाटक और फैजान पुत्र कुरबान अली निवासी नगला बेलनशाह को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि सुनील पर अपहरण और हत्या का मामला कोतवाली हाथरस गेट में दर्ज है। आरोपी ने हिस्ट्रीशीटर रिंकू के साथ मिलकर लोकेंद्र सिंह निवासी लहरा का अपहरण कर उसे जिंदा जलाकर 13 जनवरी 2016 को उसकी हत्या कर दी थी। फैजान पर हथियारों की तस्करी करने का आरोप है। उसे 12 नवंबर 2011 को मथुरा की सदर बाजार पुलिस ने हथियारों की तस्करी करते हुए पकड़ा था। उससे चोरी की बाइक और कार भी बरामद की गई थी। सुनील पर तीन, फैजान पर पांच और विष्णु पर अलग-अलग थानों में विभिन्न धाराओं में दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में इंस्पेक्टर जसपाल सिंह पवार, एसआई जगवीर सिंह, आशीष कुमार यादव, अनिल यादव, सिपाही धर्मेंद्र खारी, दिलशाद अहमद और विजय कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed