फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   देवकीनंदन हत्याकांड: पुलिस ने चस्पा किए कुर्की नोटिस

देवकीनंदन हत्याकांड: पुलिस ने चस्पा किए कुर्की नोटिस

Mon, 03 Jul 2017 12:07 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
देवकीनंदन हत्याकांड: पुलिस  ने चस्पा किए कुर्की नोटिस
ब्यूरो, अमर उजाला हाथरस।
विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव रहना में 20 अप्रैल को हुई ग्रामीण देवकीनंदन पाठक की हत्या के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ है। सभी आठ आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर बने हुए हैं। पुलिस ने रविवार को आरोपियों के यहां धारा 82 के तहत कुर्की नोटिस चस्पा किए। कोतवाल जेएस पवार का कहना है कि आरोपियाें के कोर्ट में हाजिर न होने पर जल्द ही उनके घर की कुर्की कर दी जाएगी।

देवकीनंदन की हत्या के आरोप में उसके भाई राजकुमार की शिकायत पर गांव के राजन सिंह समेत छह लोगों के विरुद्ध धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसे बाद में धारा 306 यानी आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में तरमीम कर दिया गया। विवेचना में दो और आरोपियों के नाम सामने आए थे। देवकीनंदन पाठक (28) पुत्र पन्नालाल पाठक निवासी रहना दोपहर के समय घर से निकले थे।
विज्ञापन


शाम चार बजे के करीब ग्रामीणों को जानकारी मिली कि देवकीनंदन का शव शहतूत के पेड़ पर लटका हुआ है। मोहन सिंह के खेत में शव मिला। देवकीनंदन के भाई राजकुमार ने कहा कि दूसरे पक्ष के लोग डेढ़ साल में उन पर चार बार हरिजन एक्ट लगा चुके हैं। हत्याकांड से एक दिन पहले हुए झगड़े में भी देवकीनंदन के साथ मारपीट कर उस पर हरिजन एक्ट लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed