फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   6 injured in accident

बाईपास पर रोडवेज बस पलटी, छह घायल

Sun, 17 Jul 2016 10:15 PM IST
ब्यूूूराे अमर उजाला, हाथ्ारस
ब्यूूूराे अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Sun, 17 Jul 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
6 injured in accident
accident in Hathras - फोटो : amar ujala
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में नेशनल हाईवे के बाईपास पर एसी वाल्वो रोडवेज बस एक डीसीएम के ओवरटेक करने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में छह सवारियां घायल हो गईं। इनमें एक गर्भवती महिला भी थी, जिसे नाजुक हालत में पति के साथ उपचार के लिए निजी कार से अलीगढ़ भेजा गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाकी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में कराया है।
विज्ञापन


बुद्ध विहार डिपो की यह बस आगरा से अलीगढ़ जा रही थी। इस बस को गांव बाद अठवरिया के पास डीसीएम ने उसे ओवरटेक किया था। बस चालक को लगा कि डीसीएम से बस टकरा जाएगी। इससे बचने के लिए उसने बस को बाईपास पर ही कच्चे रास्ते पर उतार दिया। कई दिनों से हो रही बारिश के कारण मिट्टी गीली थी। बस के उतरते ही मिट्टी धंस गई और बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन


हादसे में घायल हाथरस निवासी परिचालक माधव, खैर निवासी अमित कुमार और उनकी पत्नी भावना, आगरा के दयालबाग निवासी गोपाल का उपचार जिला अस्पताल में कराया गया है, जबकि गर्भवती महिला और उनके पति को जिला अस्पताल नहीं लाया गया। दंपति निजी वाहन से अलीगढ़ चले गए। मौके पर पहुंची हाथरस गेट थाना पुलिस बाकी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले आई। जहां प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed