फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   पल्लेदार को ट्रक ने कुचला, मौत

पल्लेदार को ट्रक ने कुचला, मौत

Tue, 12 Feb 2019 12:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
पल्लेदार को ट्रक ने कुचला, मौत
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


कोतवाली सदर क्षेत्र के मथुरा रोड पर एक राहगीर पल्लेदार को ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर चीरघर पहुंचाया। सूचना के बाद मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। मथुरा रोड ओड़पुरा निवासी चंद्रप्रकाश पुत्र चुन्नीलाल सोमवार की रात करीब 9:00 बजे तालाब चौराहा से पैदल पैदल अपने घर की ओर जा रहे थे।


थोड़ा आगे चलते ही मथुरा की ओर से सामने से आ रहे ट्रक ने चंद्रप्रकाश को कुचल दिया। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही कोतवाल जेएस पंवार मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया। जेब से मिले कागजों के आधार पर फोन किया और फिर मृतक की पत्नी को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिवार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे और शव की शिनाख्त चंद्रप्रकाश के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed