फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   विद्युत विभाग कर्मचारी एवं ग्रामीणों के मध्य नोंक झौक

विद्युत विभाग कर्मचारी एवं ग्रामीणों के मध्य नोंक झौक

Fri, 18 Jan 2019 11:34 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
विद्युत विभाग कर्मचारी एवं ग्रामीणों के मध्य नोंक झौक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


सासनी। ग्राम जरैया गदाखेड़ा में चेकिंग करने गई विद्युत विभाग की टीम की ग्रामीणों से तीखी नोकझाेंक हो गई, जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। आक्रोशित ग्रामीण एवं विद्युत विभाग के कर्मचारी थाने आ गए। थाने में ग्रामीणों एवं विद्युत कर्मियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। इस दौरान अवर अभियंता ने बिजली चोरी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दी है। ग्रामीण भी अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने का मन बना रहे है।

दरअसल, शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे जेई विनोद कुमार के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ग्राम जरैया में चेकिंग करने के लिए गई थी। आरोप है कि कुछ ग्रामीण मीटर के अलावा अतिरिक्त केबल से बिजली का प्रयोग करते हुए पाए गए। शिकायत करने पर आरोपी भड़क गए। कुछ ग्रामीण युवक इनके पक्ष में आ गए, जो गाली-गलौज और अभद्रता करने लगे, जबकि ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत कर्मचारी चोरी का झूठा आरोप लगाते हुए अवैध रूप से पैसों की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


विरोध करने पर चोरी का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देने लगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। थाने में भी दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई। दोनों के मध्य आरोप प्रत्यारोप चलते रहे। विद्युत विभाग की ओर से अवर अभियंता विनोद कुमार सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर थाने में दी है, जबकि ग्रामीण विद्युत विभाग के खिलाफ तहरीर देने की बात कह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed