फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   आलू व्यापारी के साथ 24 हजार की धोखाधड़ी

आलू व्यापारी के साथ 24 हजार की धोखाधड़ी

Tue, 18 Dec 2018 11:50 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Dec 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
आलू व्यापारी के साथ  24 हजार की धोखाधड़ी
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

सादाबाद। आलू के एक व्यापारी से फोन के जरिए धोखाधड़ी की गई। भोपाल के एक व्यक्ति ने स्थानीय आलू व्यापारी को प्याज भरी गाड़ी भेजने का लालच देकर अपने खाते में 24 हजार रुपये ट्रंासफर करा लिए,लेकिन गाड़ी नहीं भेजी। इस संबंध में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।

गांव बढ़ार निवासी नरेंद्र कुमार पुत्र सौरनलाल ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर में आरोप है कि 17 दिसंबर को उसके मोबाइल पर कॉल आई कि बोलने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह भोपाल से बोल रहा है और बोला कि आप आलू के सप्लायर हैं, आलू का सीजन बंद है तो आप प्याज की गाड़ी हमारे यहां से मंगा लें।
विज्ञापन


उसने गाड़ी भेजने की हामी भर दी। थोड़ी देर बार फिर से उक्त व्यक्ति की कॉल आई और कहा कि गाड़ी का टायर बीच रास्ते में फट गया है, आप 24 हजार रुपये खाते में डाल दो, जिससे प्याज माल गाड़ी में लोड होकर पहुंच जाएगी। नरेंद्र ने बताया कि उसने भोपाल के व्यक्ति द्वारा बताए गए खाता नंबर में 24 हजार रुपये डाल दिए, लेकिन आज तक उसके पास प्याज से लदी गाड़ी नहीं पहुंची है। उसके साथ धोखाधड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed