{"_id":"5bd89aebbdec224291204fe6","slug":"41540922091-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुग्गी के पहिए के नीचे आया बालक, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुग्गी के पहिए के नीचे आया बालक, मौत
Updated Tue, 30 Oct 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव धातुरा खुर्द में बुग्गी के नीचे आने से बालक की मौत हो गई। परिवार के लोग उसे जिला अस्पातल लेकर पहुंचे, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया।
धातुरा खुर्द निवासी राधे दिल्ली में मजूदरी करता है। उसके बच्चे गांव में रहते हैं। मंगलवार को इगलास के गांव मोहरैली निवासी सतीश व विजय बुग्गी लेकर धातुरा खुर्द में आलू का बीज देने आए थे। अचानक से राधे का छह साल का बेटा अनूप बुग्गी की चपेट में आ गया। दोनों बुग्गी के पहिए उसके ऊपर से गुजर गए। बच्चे को जिला अस्पताल ले आए, यहां पर उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव चले गए।