फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   गढ़ी तमना में एक मकान के कब्जे को लेकर हुआ बखेड़ा, मारपीट

गढ़ी तमना में एक मकान के कब्जे को लेकर हुआ बखेड़ा, मारपीट

Sat, 18 May 2019 12:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
गढ़ी तमना में एक मकान के कब्जे को लेकर हुआ बखेड़ा, मारपीट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

स्थानीय गढ़ी तमना में शुक्रवार को उस समय खासा बखेड़ा खड़ा हो गया जब तहसील सदर का एक कर्मचारी कुछ लोगों के साथ मकान पर कब्जा करने के लिए पहुंच गया। इस दौरान उसका तीखा विरोध हुआ। कुछ महिलाओं ने उस पर छेड़खानी व अभद्रता के आरोप भी लगाए। अपनी घेराबंदी होती देख वह वहां से निकल आया।

इसके बाद इलाके के लोग पहले एसडीएम सदर के यहां शिकायत करने पहुंचे लेकिन जब एसडीएम सदर नहीं मिले तो थाने आए और इस मामले की शिकायत की। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा का कहना है कि उक्त तहसीलकर्मी के खिलाफ शिकायत मिली है। उसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


तहसील सदर में तैनात एक कर्मचारी शुक्रवार को अपने कुछ आदमियों को लेकर एक मकान पर कब्जा करने के लिए पहुंच गया। बताते हैं कि इस मकान को लेकर पहले से भी विवाद चल रहा है। वहां उसका टकराव अन्य लोगों से हो गया। इस दौरान खासी मारपीट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इस कर्मचारी ने एक महिला को थप्पड़ मार दिया। उस पर कुछ महिलाओं के साथ अभद्रता का भी आरोप लगाया है। लोगों ने उसे घेर लिया और जमकर धक्का-मुक्की भी हुई। ऐसे में खासा हंगामा खड़ा होता देख यह कर्मचारी अपने अन्य लोगों के साथ वहां से बच निकला। तदुपरांत काफी लोग इस मामले की शिकायत को लेकर एसडीएम सदर के पास पहुंचे लेकिन जब एसडीएम सदर अपने निवास नही मिले तो यह लोग थाना हाथरस गेट पहुंच गए। पुलिस ने इन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed