{"_id":"5bbcf4e6867a5528242f17bd","slug":"31539110118-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेखौफ चोर, तहसील परिसर में बने कार्यालय से हजारों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेखौफ चोर, तहसील परिसर में बने कार्यालय से हजारों की चोरी
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। अभी तक तो चोर लोगों के घरों को निशाना बना रहे थे, लेकिन अब वह सरकारी दफ्तरों में वारदात कर रहे हैं। तहसील सदर कार्यालय से बदमाश हजारों की चोरी कर ले गए।
कोतवाली हाथरस गेट के तहसील सदर परिसर में सोमवार और मंगलवार की रात को चोरी की घटना हुई। यहां पर बने बीआरसी कार्यालय के कमरा नंबर 09 में रखे इन्वर्टर और तीन बैटरी को चोर ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
हालांकि यहां पर तहसील परिसर में एक चौकीदार, दो होमगार्ड रात को ड्यूटी करते हैं, लेकिन रात को हुई चोरी की घटना की किसी को भनक नहीं लगी। एसएसआई विपिन कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है।