फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   नहाने का वीडियो बनाने वाले पर मुकदमा दर्ज

नहाने का वीडियो बनाने वाले पर मुकदमा दर्ज

Thu, 28 Jun 2018 01:28 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
नहाने का वीडियो बनाने  वाले पर मुकदमा दर्ज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन


हाथरस। शहर के हाथरस गेट थाना क्षेत्र में बीते महीने एक महिला का नहाते समय वीडियो बनाने और फिर उसे ब्लैकमेल करने के आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी सोनू पुत्र कल्लू की तलाश कर रही है।

महिला ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा था कि उसका बाथरूम कच्चा है और ऊपर छत नहीं है, पर्दा पड़ा है। इसका फायदा उठाते हुए बीते महीने मोहल्ले के एक युवक ने उसका नहाते हुए वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी ने उसे वीडियो दिखाया और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


आरोपी महिला के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। महिला ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की तो आरोपी ने उसे जेल से लौटने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने महिला को भरोसा दिलाया कि वीडियो डिलीट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके उलट उसने यह भी धमकी दी कि अगर महिला ने मुकदमा दर्ज कराया तो वह यह वीडियो इंटरनेट पर अपलोड कर देगा। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed