फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   बांग्लादेशी होने के शक में पकड़े दिल्ली के दो युवक, हुई गहन पूछताछ

बांग्लादेशी होने के शक में पकड़े दिल्ली के दो युवक, हुई गहन पूछताछ

Fri, 22 Feb 2019 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
बांग्लादेशी होने के शक में पकड़े दिल्ली के दो युवक, हुई गहन पूछताछ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


कस्बा मुरसान के निकट स्थित एक कारखाने में बांग्लादेशी आतंकी होने की सूचना पर पुलिस दौड़ पड़ी और लोगों दो व्यक्तियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। काफी पूछताछ बाद पता चला कि वे दोनों दिल्ली के रहने वाले हैं, उनमें से एक ही हाथरस में रिश्तेदारी भी है।

कोतवाली मुरसान क्षेत्र के दयालपुर के नजदीक एक बंछ कारखाना है। यहां पर कुछ लोगों ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को देखा। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी कि कारखाने में आतंकी छिपे हुए हैं। इस बात की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और दोनों युवकों को दबोच लिया। यहां पर एलआईयू भी सक्रिय हो गई।
विज्ञापन


दोनों लोगों मोनिस पुत्र अलीशेर और सलमान पुत्र रहमान निवासीगण मुस्तफाबाद गोकुलपुरी दिल्ली ने बताया कि वे बस्ती जमात में शामिल होने गए थे। नशे के चक्कर में वहां से निकाल दिया गया। दिल्ली लौटते वक्त हाथरस जंक्शन स्टेशन पर ट्रेन से उतर गए। इसके बाद नशे की तलब लगी तो नशे का सामान तलाशने लगे। इसी तलाश में मुरसान पहुंच गए और लोगों ने उन्हें आतंकी समझ लिया। कोतवाली मुरसान पहुंची क्राइम ब्रांच अैर एसओजी टीम ने भी दोनों से काफी पूछताछ की, जिसमें पाया कि एक शहर के लाला का नगला में ससुराल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने जिन दो लोगों को पकड़ा वे दिल्ली के रहने वाले हैं। ये दोनों नशेबाजी के चक्कर में यहां पहुंच गए। ये लोग बस्ती जमात में शामिल होने गए थे, वहां से भी दोनों को इसी के चक्कर मे भगा दिया गया और हाथरस जंक्शन स्टेशन पर उतरने के बाद नशे के सामान की तलाश करते करते ये मुरसान पहुंच गए। एक ही शहर में रिश्तेदारी भी है। इस बात का सत्यापन भी कर लिया गया है।
-सिद्धार्थ वर्मा, एएसपी हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed