{"_id":"5b26af484f1c1b644d8b7251","slug":"201529261896-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण कर चार दिन तक सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण कर चार दिन तक सामूहिक दुष्कर्म
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
सहपऊ थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी को मथुरा के एक थाना क्षेत्र के आरोपी अपहरण कर ले गए और चार दिन तक दुष्कर्म करने के बाद 16 जून को कस्बे के पास फेंक गए। थाना पुलिस के आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज न करने पर परिजनों ने रविवार को एसपी से उनके आवास पर मिलकर शिकायत की।
किशोरी के चाचा ने पुलिस को बताया कि किशोरी के पिता की मृत्यु हो चुकी है। 11 जून को आरोपी उसके घर आए और यह कहकर किशोरी को अपने साथ ले गए कि उसकी बड़ी बहन की तबियत ज्यादा खराब है। आरोपियों ने किशोरी का अपहरण कर उसे अपनी ननिहाल ले गए और वहां दो दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं इसके बाद आरोपी किशोरी को अपनी बुआ के यहां ले गए और वहां दो दिन तक रखा। एसपी ने थाना पुलिस को मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।