फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Old man killed in Hathras

धारदार हथियार से गला रेतकर वृद्ध की हत्या

Fri, 14 Jul 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Fri, 14 Jul 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Old man killed in Hathras
police investigate after murder. - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
मुरसान क्षेत्र के गांव नगला अनी में शुक्रवार सुबह एक वृद्ध का खून से लथपथ शव उनके खेत पर बने ट्यूबवेल पर मिला। वृद्ध की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई है। पुलिस ने वृद्ध के बेटे की शिकायत पर हत्या को अंजाम देने वाले अज्ञात शख्स के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वीरेंद्र सिंह ने मुरसान पुलिस को बताया है कि उनके पिता केशव सिंह (60) पुत्र सरनाम सिंह रोज की तरह गुरुवार रात को भी खेत पर मौजूद ट्यूबवेल पर सोने गए थे। सुबह करीब साढ़े छह बजे वीरेंद्र जब खेत पर पहुंचे तो अपने पिता के रक्तरंजित शव को चारपाई पर पड़ा देख भौचक्के रह गए। पास जाकर देखा तो केशव सिंह का गला कटा हुआ था।
विज्ञापन


वृद्ध की हत्या की सूचना पर पहले मुरसान कोतवाली पुलिस पहुंची। कुछ देर बाद एएसपी अरविंद कुमार भी पहुंच गए। जांच पड़ताल के लिए डॉग स्क्वॉयड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया गया। जांच के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं वृद्ध की हत्या की खबर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पूरी घटना की जानकारी लेकर परिवारीजनों को सांत्वना दी। परिवार के लोगों ने किसी से रंजिश न होने की बात कही। रामेश्वर उपाध्याय ने अधिकारियों से फोन पर बात कर कार्रवाई का भरोसा परिजनों को दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed