{"_id":"58e7d0174f1c1bf8335b6367","slug":"2-years-baby-fall-from-the-roof","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत से गिरकर दो साल के मासूम की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छत से गिरकर दो साल के मासूम की मौत
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Fri, 07 Apr 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
File Photo of died baby
- फोटो : File Photo of died baby
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। चंदपा क्षेत्र के गांव नगला दना में छत से गिरकर दो साल के मासूम विवेक की मौत हो गई। विवेक गुरुवार सुबह करीब दस बजे अपने एक मंजिला घर की छत पर खेल रहा था। तभी वह छत से गिर पड़ा था। सिर में गंभीर चोट होने पर परिजन उसे आगरा के एक निजी अस्पताल में ले गए थे, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार दोपहर एक बजे विवेक ने दम तोड़ दिया।
विवेक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मां चंद्रवती बेसुध हो गईं। उन्हें गांव की महिलाओं ने संभाला। विवेक की मौत से उसकी मां चंद्रवती पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक साल पहले शिवरात्रि के दिन हनुमान चौकी के पास सड़क हादसे में चंद्रवती के पति राजेंद्र की मौत हो गई थी। तब से चंद्रवती मेहनत-मजदूरी कर अपना गुजर बसर कर रहीं थीं। अब चार साल का बड़ा बेटा विशाल ही उनका सहारा बनेगा। बच्चे की मौत से गांव में भी शोक की लहर है।