फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   कैंटर लूट के मामले में उलझी पुलिस, ट्रांसपोर्टर ने दर्ज कराई रिपोर्ट

कैंटर लूट के मामले में उलझी पुलिस, ट्रांसपोर्टर ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Tue, 23 Apr 2019 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
कैंटर लूट के मामले में उलझी पुलिस, ट्रांसपोर्टर ने दर्ज कराई रिपोर्ट
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


कोतवाली चंदपा क्षेत्र के मीतई के निकट शनिवार देर शाम हो हुई गोल्डमोहर गुटखा भरा कैंटर लूट की घटना के मामले में ट्रांसपोर्टर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस लूट की घटना में पुलिस उलझ गई है, क्योंकि कैंटर में कितने रुपये का माल था, इस बात की जानकारी पुलिस को अभी तक नहीं हो सकी है। मामले की छानबीन में सर्विलांस टीम व पुलिस लगी हुई है।

उल्लेखनीय है कि आगरा के बिझामई थाना डोकी निवासी ट्रांसपोर्टर जयप्रकाश के यहां से गुटका का कैंटर लेकर चालक ताजुद्दीन शनिवार को हाथरस आया, लेकिन हाथरस पहुंचने से पहले ही उसके साथ थाना चंदपा के मीतई के निकट कार सवार बदमाशों ने कैंटर लूट की घटना को अंजाम दे डाला।
विज्ञापन


तमंचा दिखाकर बदमाश चालक ताजुद्दीन को कार में डालकर ले गए और बंधक बनाकर उसे हाथरस जंक्शन के गांव भोपतपुर के खेतों में डाल गए। जानकारी मिलते ही इस मामले की छानबीन में पुलिस व सर्विलांस की टीम जांच में लग गई है। कोतवाली चंदपा में ट्रांसपोर्टर जयप्रकाश की तहरीर के आधार पर अज्ञात कार सवार बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा तो पुलिस ने दर्ज कर लिया है, लेकिन पुलिस इसमें उलझ गई है, क्योंकि दो दिन बीतने पर भी अभी तक पुलिस को यह जानकारी कहीं से नहीं मिल पाई है कि आखिर कैंटर में जो गोल्डमोहर गुटका था, उसकी कीमत कितनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रांसपोर्टर की तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, लेकिन अभी तक यह जानकारी किसी ने नहीं दी है कि कैंटर में कितने रुपये का माल था। इस मामले की जांच में पुलिस के साथ सर्विलांस टीम भी लगी हुई है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।
- योगेश कुमार, सीओ सादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed