फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   चोरी की बिजली से रोशन हो रहीं थीं मार्केट की दस दुकानें

चोरी की बिजली से रोशन हो रहीं थीं मार्केट की दस दुकानें

Fri, 22 Feb 2019 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
चोरी की बिजली से रोशन हो रहीं थीं मार्केट की दस दुकानें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन


ग्राम पंचायत मई में खंदोली बल्देव रोड पर बिजली महकमे की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान में जेई ललित कुमार यादव ने एक मार्केट में सभी दुकानें चोरी की बिजली से रोशन पाईं।

इस मामले में जेई ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर में बताया कि मार्केट में स्थित कई टेलर, मोबाइल, बाइक रिपेयरिंग, क्लीनिक, इलेक्ट्रोनिक्स, हेयरकटिंग की 10 दुकानों में अवैध रूप से बिजली की चोरी की जा रही थी। बिजली चोरी में काली सफेद रंग की केबिलों का प्रयोग किया गया था, जो कि छत के जरिए दुकानों तक पहुुंच रहीं थीं। मौके पर मौजूद भीड़ के कारण केबिलों को जब्त नहीं किया जा सका।
विज्ञापन


बिजली चोरी के खिलाफ शुक्रवार को नगर में बिजली महकमे के अधिकारियों ने अभियान चलाया। अभियान में पांच लोगों के मकान मेें बिजली की चोरी पकड़ी गई। जेई लोकेंद्र पाठक ने बिजली चोरी के संबंध में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेई लोकेंद्र पाठक ने बताया कि विनोबा नगर गली नंबर तीन मेें दो, भागीरथी धाम कॉलोनी, कन्या जूनियर हाईस्कूल और मोहल्ला पोखरवाला आदि में पांच लोगों के यहां बिजली की चोरी पकड़ी गई है। मौके पर इन लोगों से शमन शुल्क जमा करने के लिए भी कहा गया, लेकिन किसी ने शमन शुल्क जमा नहीं किया। मौके पर भीड़ के कारण केबिल को जब्त नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed