{"_id":"5c129f7b42c7925d31294473","slug":"181544724347-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाचने को लेकर हुआ विवाद, दूल्हा व बाराती को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाचने को लेकर हुआ विवाद, दूल्हा व बाराती को पीटा
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव नगला शीशम में बारातियों व गांव के युवकों के बीच डांस को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि गांव के युवकों ने दूल्हा और उसके दोस्त के साथ मारपीट कर दी। इसे लेकर पुलिस को तहरीर दी गई है।
मुरसान के गांव नगला शीशम में बुधवार को कांती की बेटी की शादी थी। भूलवाना थाना होडल फरीदाबाद से बारात आई थी। बताया जा रहा है कि बारात चढ़त के दौरान गांव के कुछ युवक बारातियों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए डांस करने लगे, जिस पर बारात के लोगों ने उन्हें हटने के लिए कहा। इसी बात पर दोनों ओर से कहासुनी हो गई।
दूल्हा ने भी विरोध जताया। इसी बात से गुस्साए लोगों ने गाली-गलौज करते हुए बाराती पवन और दूल्हे के साथ मारपीट कर दी। गांव के लोगों ने जैसे-तैसे मामले को शांत कराया। मुरसान एसएचओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि बारात और घराती पक्ष के लोगों में कुछ विवाद हो गया था। इस मामले में तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।