फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   रंगबाजी में छात्रों के दो गुट भिड़े, जमकर पथराव

रंगबाजी में छात्रों के दो गुट भिड़े, जमकर पथराव

Sat, 11 May 2019 12:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
रंगबाजी में छात्रों के दो गुट भिड़े, जमकर पथराव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के बागला मार्ग पर छात्रों के दो गुटों में भिड़ंत हो गई, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट और फिर पथराव हुआ। थोड़ी देर के लिए बागला मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मारपीट करने वाले दोनों गुटों के छात्र गायब हो गए।

शुक्रवार की सुबह बागला मार्ग पर दो छात्रों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें एक छात्र ने दूसरे छात्र के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद मौके पर दोनों की छात्रों के पक्ष के अन्य छात्र भी आ गए और दोनों ओर से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यहां पर छात्रों के दोनों गुटों ने एक दूसरे पर पत्थर भी फेंके। किसी ने इस बात की सूचना इलाका पुलिस को दे दी। मौके पर पुलिस पहुंच गई, लेकिन तब तक छात्रों के दोनों गुट वहां से भाग चुके थे। यहां पर एहतियात के तौर पर काफी देर तक पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed