फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   पुलिस को डीएम की अनुमति का इंतजार, फिर से होगा ई-रिक्शा चालक के शव पोस्टमार्टम

पुलिस को डीएम की अनुमति का इंतजार, फिर से होगा ई-रिक्शा चालक के शव पोस्टमार्टम

Tue, 29 Jan 2019 11:35 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
पुलिस को डीएम की अनुमति का इंतजार, फिर से होगा ई-रिक्शा चालक के शव पोस्टमार्टम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


हाथरस। ई-रिक्शा चालक की मौत की गुत्थी अभी सुलझी नहीं है, क्योंकि परिजन उनकी हत्या की बात कह रहे हैं, जबकि पुलिस अभी इस बात को मान नहीं रही है। सबसे ज्यादा भ्रम पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पैदा कर दिया है। तभी तो अब पुलिय को डीएम की अनुमति मिलने का इंतजार है, ताकि शव का फिर से पीएम हो सके।

उल्लेखनीय है कि कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कैमार निवासी जीशान (20वर्ष) पुत्र कल्लू ई-रिक्शा चालक का शव 25 जनवरी की सुबह मथुरा रोड हतीसा बाईपास पुल के पास पोखर में मिला था। जिसे लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की, शव का पोस्टमार्टम भी कराया गया। परिजनों ने शव को सुपुर्दे खाक भी कर दिया।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है, क्योंकि रिपोर्ट में मौत के दो कारण (एक गला दबाकर हत्या और दूसरा दम घुटने से मौत) दर्शाया गया है। अब इसी स्थिति को साफ करने के लिए पुलिस फिर से शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कह रही है। इसीलिए तो अब डीएम की अनुमति का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-रिक्शा चालक की मौत का कारण अस्पष्ट है। इस स्थिति को साफ करने के लिए जिलाधिकारी महोदय की अनुमति के बाद शव का फिर से पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
-जितेंद्र कुमार दिखित, एसएचओ हाथरस गेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed