{"_id":"5b26ad634f1c1bac6e8b8539","slug":"161529261411-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए प्रताड़ित किया, शारीरिक संबंध बनाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए प्रताड़ित किया, शारीरिक संबंध बनाए
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)।
गोद भराई की रस्म पूरी होने के बाद अनुचित दहेज की मांग तथा धोखा देकर शारीरिक संबध बनाने का आरोप लगाते हुए सासनी क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें चार लोगों को नामजद किया गया है।
पीड़ित पिता द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप है कि उसने अपनी पुत्री का रिश्ता लखनऊ में तय किया था। उसने दहेज के रूप में 12 लाख रुपये भी अदा कर दिए थे। गोद भराई की रस्म भी पूरी हो चुकी थी। रिपोर्ट में आरोप है कि वर पक्ष के लोग रात्रि में क्षेत्र के एक होटल पर रुके थे।
इस दौरान उन्होंने उसकी पुत्री को व्यक्तिगत काम का हवाला देकर बुलाया। आरोपियों ने धक्का देकर उसे कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान उससे शारीरिक संबध बनाने का भी आरोप है। आरोप है कि दहेज में कार की मांग कर रहे थे। ऐसा नहीं करने पर शादी करने से मना कर दिया, जबकि अलीगढ़ में आर्य समाज मंदिर में शादी की रस्म पूरी हो चुकी हैं। पीड़ित पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आलमबाग लखनऊ निवासी प्रेमपाल चौहान, आशीष चौहान, सरला चौहान और आकाश चौहान को नामजद किया है।