{"_id":"59836e334f1c1b514f8b4862","slug":"161501785651-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को घर में घुसकर पीटा, कपड़े फटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को घर में घुसकर पीटा, कपड़े फटे
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लाला के नगला में तीन आरोपियों ने एक महिला के घर में घुसकर उसे बुरी तरह पीटा। इस दौरान महिला के कपड़े तक फट गए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेने के बाद उसका शांति भंग करने के आरोप में चालान कर दिया है।
महिला जायदा पत्नी काले का कहना है कि मोहल्ले के कुछ लोग उससे बेवजह ही रंजिश मानते हैं। छोटी-छोटी बातों पर उससे लड़ने पर आमादा रहते हैं। गुरुवार को जब वह घर में अकेली थी तो मोहल्ले के राशिद और उसके साथी घर में घुस आए। एक मामूली बात को मुद्दा बनाकर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
इस पर जब जायदा ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। दबंग आरोपियों के सामने मोहल्ले के लोग तमाशबीन बनकर रह गए। इस मारपीट में महिला के कपड़े तक फट गए। तीन दबंग आरोपियों से जूझती महिला को काफी देर मौके पर इकट्ठे हुए लोगों ने बचाया।
विज्ञापन
वहीं पुलिस ने इस मामले में जांच कराने के बाद आरोपी राशिद को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया। उसे केवल शांति भंग में पाबंद कर दिया गया। मारपीट करने के बाकी दो आरोपियों के विरुद्ध शांति भंग करने की कार्रवाई तक नहीं की गई। सदर कोतवाल सूर्यकांत द्विवेदी ने कहा कि मामला मारपीट का था, इसलिए शांति भंग में कार्रवाई की गई है।