फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   जनरल स्टोर की दुकान के चटकाए ताले, हजारों का सामाप-नगदी चोरी

जनरल स्टोर की दुकान के चटकाए ताले, हजारों का सामाप-नगदी चोरी

Sat, 15 Jun 2019 01:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
जनरल स्टोर की दुकान के चटकाए ताले, हजारों का सामाप-नगदी चोरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन



हाथरस रोड पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित जनरल स्टोर की दुकान से गुरुवार की रात चोरों ने ताले चटका कर हजारों रुपये की नगदी और सामान पार कर दिया। सुबह दुकानदार दुकान पर पहुंचा तो दुकान के ताला टूटा देख उसके होश उड़ गए। आनन-फानन उसने दुकान खोली तो दुकान के अंदर सामान बिखरा हुआ पड़ा था। घटना के संबंध में कोतवाली में तहरीर दी गई है।

सादाबाद के कृष्णा नगर निवासी राजीव शर्मा द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि सीएचसी के बराबर उसकी जनरल स्टोर की दुकान है। वह गुरुवार की रात को करीब 11 बजे दुकान बंद कर गया था, सुबह करीब नौ बजे वह दुकान की साफ सफाई करने के लिए आया तो दुकान का ताला कुंडी से गायब था।
विज्ञापन


दुकान के अंदर देखा तो गल्ले का ताला भी टूटा हुआ था। दुकान का सारा सामान अस्त-व्यस्त था। चोर गल्ले से करीब 7,200 रुपये के अलावा गुटखे की लड़ियां, दो कार्टन फ्रूटी चोरी कर ले गए। इससे उसे हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed