फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   इत्र फैक्ट्री से चोरी करने वाले तीन शातिर दबोचे

इत्र फैक्ट्री से चोरी करने वाले तीन शातिर दबोचे

Fri, 14 Jun 2019 12:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
इत्र फैक्ट्री से चोरी करने वाले तीन शातिर दबोचे
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान इत्र फैक्टरी में चोरी करने वाले तीन शातिर युवकों को तमंचा, कारतूस व चोरी के सामान सहित दबोच लिया। कोतवाली पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि बुधवार की रात गश्त के दौरान कोतवाली की टीम को गडौला मार्ग पर इटर्नी भट्ठे से दस कदम की दूरी पर तीन युवक संदिग्ध अवस्था में खड़े दिखाई दिए।

पूछताछ में तीनों घबरा गए। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तलाशी में उनके पास से दो तमंचा 315 बोर व छह कारतूस बरामद किए। पुलिस ने युवकों से गड़ौला मार्ग पर खडे होने का कारण पूछा तो युवकों ने बताया कि वह चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े थे।
विज्ञापन


बदमाशों ने अपना नाम रिंकू पुत्र निरोत्तम मास्टर, गोलू पुत्र महेन्द्र सिंह जाटव, व अवधेश पुत्र ठाकुरदास निवासी मोहल्ला जाटवान बताया। पुलिस ने तीनों की निशानदेही पर इत्र फैक्टरी से चोरी गए सामान बैटरी, सोलर प्लेट, व इन्वर्टर बरामद किए। उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed