{"_id":"5c27bdabbdec2257191903c7","slug":"154610836320-sikandhra-rahu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव कचौरा में घंटों कूऐ में पड़ा रहा लड़का।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव कचौरा में घंटों कूऐ में पड़ा रहा लड़का।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
सिकंदराराऊ। गांव कचौरा में एक 17 वर्षीय लड़का गुरुवार की रात को घर से लापता हो गया। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे गांव के सूखे कुएं से ग्रामीणों ने युवक को किसी तरह निकाला। घर वालों का आरोप है कि उसके लड़के का अपहरण किया गया और मारपीट कर कुएं में डाल दिया गया। कोतवाल का कहना है कि चार दिन पूर्व इसी परिवार के लड़कों ने एक नाबालिग लड़की के साथ मारपीट और अश्लील हरकत की थी।
इस घटना को छिपाने की गरज से यह नाटक किया गया है। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि गांव निवासी कमलजीत ने चौकी कचौरा पर शिकायत की कि उसके 17 वर्षीय लड़के को गांव निवासी बॉबी, मुन्नालाल और तीन अज्ञात लोगों ने गांव की वीरान गली में मारपीट कर ढकेल दिया।
लड़के की रोने की आवाज सुनकर गांव के लोग आ गए और उसे कुएं से निकाला। कुएं में गिरकर लड़का घायल हो गया। इन्हीं लोगों ने 27 की रात्रि को उसके लड़के को गायब कर बंधक बनाकर रखा था। लगातार लड़के के मोबाइल फोन पर संपर्क बनाने की कोशिश की गई तो मोबाइल बंद आया। कोतवाली में जानकारी करने पर पता चला कि कमलजीत पड़ोसी की लड़की से मारपीट के आरोप में नामजद था।