{"_id":"5cd7209ebdec22072b5a5312","slug":"151557602462-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी के रुपए मांगे तो लगाया छेड़छाड़ का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मजदूरी के रुपए मांगे तो लगाया छेड़छाड़ का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट के एक गांव में युवक को अपनी मजदूरी के रुपये मांगना भारी पड़ गया। दूसरे पक्ष ने उस पर लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए मारपीट कर दी।
बताया जा रहा है कि अलीगढ़ रोड स्थित एक गांव निवासी युवक ने आलू की खुदाई के वक्त अपने पड़ोसी के खेत में मजदूरी की थी, जिसके उस पर आठ हजार रुपये बनते हैं। पीड़ित का कहना है कि उसने अपने रुपये कई बार मांगे, लेकिन हर बार पड़ोसी मारपीट पर उतारू हो जाता है।
शनिवार की सुबह भी ऐसा ही हुआ। मारपीट के बाद युवक की मां के साथ आरोपी अभद्रता करने लगा। यहां पर मामला ज्यादा बढ़ा तो मौके पर पुलिस पहुंच गई, जिसके बाद दूसरे पक्ष ने अपनी बेटी के साथ युवक द्वारा छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पूरे मामले की छानबीन करने के बाद पुलिस ने युवक का धारा 151 में चालान किया।