{"_id":"5b33ec504f1c1b13358b9147","slug":"151530129488-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला बंद मकान में लगाई सेंध, लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताला बंद मकान में लगाई सेंध, लाखों की चोरी
Updated Thu, 28 Jun 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
शहर की पॉश कॉलोनी नवल नगर में ताला बंद मकान में सेंध लगाकर चोर लाखों की नकदी और जेवरात चोरी कर ले गए। चोरी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी रही। मौके पर डॉग स्क्वॉयड को भी बुलाया गया। एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने भी घर के अंदर काफी देर तक चोरों के सुराग जुटाने की कोशिश की। वहीं पीड़ित कारोबारी ने पुलिस को चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दे दी है। पुलिस चोरी का जल्द खुलासा करने का भरोसा दिला रही है।
नवल नगर में फौजी की कोठी के सामने कॉलोनाइजर कमल शर्मा पुत्र कैलाश चंद्र शर्मा का मकान है। कमल परिवार के साथ 19 जून से शहर से बाहर थे। गुरुवार सुबह जब वह लौटे तो घर के अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। घर का ताला टूटा हुआ था और सारी अलमारियां खुली हुई थीं। लाखों की नकदी, जेवर, कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी हो चुके थे। चोरी का पता चलने पर कॉलोनी के लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई।
पॉश कॉलोनी में चोरी की वारदात को पुलिस ने भी गंभीरता से लिया और मौके पर डॉग स्क्वॉयड की मदद से सुराग जुटाने की कोशिश की गई। चेयरमैन आशीष शर्मा भी परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। कमल शर्मा के भाई मनोज ने पुलिस को चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर दी है। हालांकि इस तहरीर में उन्होंने चोरी गए सामान का जिक्र नहीं किया है। परिजनों का कहना है कि वह चोरी गए सामान की लिस्ट तैयार कर रहे हैं जो जल्द ही पुलिस को सौंप दी जाएगी।