फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   हर्ष फायरिंग में दूल्हे के पिता समेच चार लोग फंसे

हर्ष फायरिंग में दूल्हे के पिता समेच चार लोग फंसे

Sat, 01 Jul 2017 11:52 PM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग में दूल्हे के पिता समेच चार लोग फंसे
firing in marriage
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन


हलवाई खाने में घुड़चढ़ी के दौरान हर्ष फायरिंग में बैंडकर्मी के घायल होने के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस के हाथ घुड़चढ़ी का वीडियो लगा हैं जिसमें आरोपी मयंक के अलावा दूल्हे के पिता व दो अन्य रिश्तेदार भी पिस्टल से फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस अब सभी आरोपियों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है।


बता दें कि गुरुवार को घुड़चढ़ी समरोह में हर्ष फायरिंग के दौरान बैंडकर्मी गारवगढ़ी निवासी चंदन घायल हो गया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी मयंक निवासी हलवाई खाना के विरुद्ध धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। शुक्रवार को पुलिस ने वीडियोग्राफर को पूछताछ के लिए बुलाया। पुलिस के अनुसार वीडियोग्राफर ने होशियारी दिखाते हुए वीडियो से फायरिंग वाले दृश्यों को हटा दिया। पुलिस ने फिर से वीडियोग्राफर से पूछताछ की। इसके विरोध में नगर के कई फोटोग्राफर कोतवाली पहुंचे और इस पर ऐतराज जताया।

विज्ञापन


इस पर सदर कोतवाल सूर्यकांत द्विवेदी ने साफ कर दिया कि वह कानून के मुताबिक जांच कर रहे हैं। वीडियो लेना उनका अधिकार है। पुलिस की सख्ती के बाद वीडियोग्राफर ने बिना एडिट किया हुआ वीडियो पुलिस को सौंप दिया। इस वीडियो को देखने पर पता चला कि केवल मयंक ही हर्ष फायरिंग करने वाला अकेला शख्स नहीं था। दूल्हे के पिता दिनेश चंद्र समेत कुल चार लोगों ने खुशी में पिस्टल से फायर किए थे। पुलिस मामले में बाकी तीन को भी आरोपी बना सकती है और जल्द ही इन सभी की गिरफ्तारी भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


- हमने घुड़चढ़ी का वीडियो देखा है। इसमें दूल्हे के पिता समेत चार लोग पिस्टल से फायर करते दिख रहे हैं। सभी ने कानून का उल्लंघन किया है। चारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- सूर्यकांत द्विवेदी, सदर कोतवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed