{"_id":"5c3a3d51bdec22735a7935fe","slug":"141547320657-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता पुत्र के मध्य विवाद में चली गोली, पुत्र घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता पुत्र के मध्य विवाद में चली गोली, पुत्र घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
क्षेत्र के गांव नगला सेवा में पिता-पुत्र के मध्य विवाद होने पर चली गोली से पुत्र घायल हो गया। गोली चलने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। पुलिस पिता को हिरासत में लेकर कोतवाली आ गई। पिता-पुत्र के मध्य हुए विवाद एवं गोली से पुत्र के घायल होने की सूचना पर कोतवाली में उनके नाते रिश्तेदारों एवं ग्रामीणों की काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। सभी पिता-पुत्र को समझाने लग गए।
नगला सेवा निवासी हम्मीर सिंह के तीन पुत्र हैं। सबसे छोटा पुत्र अजीत सिंह सेना में नौकरी करता है। उसकी एवं उससे बड़े भाई कन्हैया उर्फ प्रेम शंकर की शादी थाना बल्देव जिला मथुरा के गांव बरौली के निवासी देवी सिंह की दोनों पुत्रियों से 23 नवंबर 17 को हुई थी। कन्हैया की पत्नी पप्पी पांव से दिव्यांग है। शादी के कुछ दिन तो ठीक रहा। बाद में दोनों बहनों को सुसराल में परेशान किया जाने लगा। देवी सिंह की छोटी पुत्री पूजा अपने पति के साथ आगरा किराए पर रहने लगी और बड़ी पुत्री अपने मायके चली गई। समझौता होने के बाद बड़ी पुत्री अपनी सुसराल वापस आई तो 17 जुलाई को सुसरालीजनों ने उस पर केरोसिन डालकर जलाकर मारने की कोशिश की। पीड़िता के पिता के तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज हुआ।
बाद में दोनों पक्षों में समझौता होने पर उसमें एफआर लगा दी गई। समझौते के तहत देवी सिंह के बड़ी पुत्री के लिए उसके सुसराल वाले उसके लिए एक कमरा, शौचालय एवं रसोई बनवाकर देगें, जिससे वह अपने पति के साथ अलग से रह सके। समझौता की शर्तें पूरी नहीं करने पर शनिवार को देवी सिंह अपने साथ कुछ रिश्तेदारों को लेकर क्षेत्र के गांव नगला सेवा में आ गया और उसने अपने छोटे दामाद अजीत को भी बुला लिया। दोनों के मध्य काफी नोकझोंक हुई। इस बीच हंमीर अपने घर चला गया। वहां उसने गुस्से में बीमार चल रही अपनी पत्नी की चारपाई उलट दी, जिससे वह घायल हो गई। अजीत की पत्नी ने जब फोन पर उसे बताया की उसके पिताजी घर पर काफी गुस्से में हैं तो वह उनको समझाने घर पर गया।
विज्ञापन
घर पर पिता-पुत्र में एक बार फिर विवाद हुआ। हंमीर गुस्से में घर में रखे तमंचे को निकाल लाया। तमंचे की छीना-झपटी में गोली चल गई। गोली अजीत के बायीं बाजू को रगड़ती हुई निकल गई। इसके बाद हंमीर ने तमंचे की बट को अजीत के सिर पर दे मारा, जिससे उसका सिर फट गया। गोली की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। उसने हंमीर को हिरासत में ले लिया। अजीत को इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया। गोली चलने एवं पिता-पुत्र के विवाद को सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण एवं उनके रिश्तेदार कोतवाली पहुंच चुके थे और दोनों के मध्य समझौता कराने का प्रयास कर रहे थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के अनुसार पिता-पुत्र के मध्य झगड़ा हुआ था। पुत्र ने कोई तहरीर नहीं देकर पिता से समझौता कर लिया है। उधर, डॉक्टरी रिपोर्ट में भी घायल को मामूली जख्म बताया गया है।