फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   वाटर ट्रीटमेंट प्लांट न हाेने पर दो फैक्ट्री सीज

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट न हाेने पर दो फैक्ट्री सीज

Thu, 19 Jul 2018 01:01 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
वाटर ट्रीटमेंट प्लांट न हाेने पर दो फैक्ट्री सीज
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन


शहर के गुड़िया वाला पेच में मुरब्बा और अचार फैक्ट्रियों पर बुधवार को उपजिलाधिकारी सदर ने अपनी टीम के साथ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान वाटर ट्रीटमेंट प्लांट न मिलने पर दो फैक्ट्रियों को सीज कर दिया गया। छापेमारी से व्यापारियों में हड़कंप मच गया।

उपजिलाधिकारी सदर अरुण कुमार और प्रदूषण विभाग की टीम बुधवार की दोपहर गुड़िया वाला पेच स्थित आनंद फूड इंडस्ट्रीज पहुंची। इस फैक्ट्री में अचार और मुरब्बा बनता है। टीम ने फैक्ट्री में पहुंचकर कागजात देखे और फैक्ट्री से निकलने वाले पानी के उपयोग के बारे में जानकारी ली। इस दौरान फैक्ट्री में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट न होने के कारण फैक्ट्री को सीज कर दिया गया। वहीं उसके बाद टीम नजदीक में ही जीएम फूड इंडस्ट्रीज पर पहुंची। जहां टीम को फैक्ट्री के गेट पर ताला मिला। ताला लगा होने के बाद एसडीएम सदर के आदेश पर इस फैक्ट्री को भी सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

---
फैक्ट्री संचालक से प्रदूषण विभाग के द्वारा जारी होने वाला अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा गया, तो संचालक उपलब्ध नहीं करा सका। वहीं फैक्ट्री में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट न होने के कारण फैक्ट्री पर सीज की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अरुण कुमार, उपजिलाधिकारी सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed