फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   ट्रैक्टर ट्रॉली लूटकांड में पुलिस ने ट्रॉली भी की बरामद

ट्रैक्टर ट्रॉली लूटकांड में पुलिस ने ट्रॉली भी की बरामद

Fri, 17 May 2019 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली लूटकांड में पुलिस ने ट्रॉली भी की बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

बहरदोई रोड पर सलेमपुर से आगे हुए ट्रैक्टर ट्रॉली लूटकांड में ट्रैक्टर को बरामद करने के बाद गुरूवार को कोतवाली पुलिस ने ट्रॉली को भी बरामद कर लिया। यह ट्रॉली कुंजलपुर स्थित रामरतन कटारा इंटर कॉलेज के सामने बंद पड़े ईंट भट्टे की झांडियों में से मिली।

एसआई रामदास पचौरी ने बताया कि 24 मार्च को मुकेश पुत्र भरत सिंह निवासी वीरनगर थाना सहपऊ का ट्रैक्टर मैसी फरगूसन नंबर यूपी 86 एन 3950 को मय ट्रॉली सहित ड्राइवर धर्मेंद्र कुमार पुत्र महाराज सिंह निवासी वीरनगर सहपऊ सादाबाद एसआर कोल्ड स्टोर में आलू रखने के बाद गांव वापिस जा रहा था तो बहरदोई रोड पर सलेमपुर से आगे तीन अज्ञात बदमाशों ने बाइक से ओवरटेक कर ट्रैक्टर चालक को अपने कब्जे में लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली को लूट लिया था।
विज्ञापन


इस संबंध में कोतवाली पर धारा 392 में मुकद्दमा भी पंजीकृत कराया गया था। 22 मार्च को गांव मंस्या की पुलिया के पास से लूटा गया ट्रैक्टर टिंकू पुत्र राजकुमार उर्फ राजू निवासी नगला ब्राह्मण थाना सहपऊ से बरामद किया गया था। टिंकू ने इस घटना में अपने साथ पंकज पुत्र महावीर सिंह निवासी ऊघई का भी शामिल होना बताया था, जिसे बुधवार को वृंदावन में पकड़ लिया गया। उससे हुई पूछताछ के बाद उसने ट्रॉली के बारे में बताया, जिसके बाद उसके द्वारा बताए गए स्थान से ट्रॉली को भी बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त ट्रैक्टर ट्रॉली लूटकांड का खुलासा गत 22 अप्रैल को कर दिया गया था। उस वक्त सिर्फ टै्रेक्टर को बरामद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed