{"_id":"5cd5ca71bdec2207382f9e99","slug":"121557514865-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सड़क दुर्घटनाओं में पांच हुए घायल, चार की हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तीन सड़क दुर्घटनाओं में पांच हुए घायल, चार की हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद क्षेत्र में कई जगह हुई सड़क दुर्घटनाओं में कई लोग घायल हो गए। इन घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पर लाया गया, जहां इनका उपचार किया गया।
शुक्रवार की दोपहर गांव कलवारी हाथरस निवासी नाथूराम पुत्र रामस्वरूप टेंपो से नगला रमला खंदौली में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान वह गांव बढ़ार के निकट टैंपों में बैठे बैठे अचानक सड़क पर गिर गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया गया।
इधर, आगरा रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में ओमवती पत्नी भूदेव सिंह उम्र करीब 60 वर्ष निवासी गांव वनगढ़ बाइक फिसलने की वजह से घायल हो गईं। इन्हें गंभीर हालत में आगरा के लिए रैफर किया गया। तीसरी सड़क दुर्घटना गांव थरौरा मोड़ के पास पेट्रोल पंप के सामने हुई, जिसमें एक बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए।
घायल सोनू पुत्र मान सिंह उम्र 25 साल, रतनेश पुत्र नेत्रपाल सिंह उम्र करीब 30 साल और विकास पुत्र रामखिलाड़ी निवासी नगला सलेम सहपऊ को एबुलेंस द्वारा सीएचसी पर भर्ती कराया गया। अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे यह घायल हो गए। चिकित्सकों ने तीनों को आगरा के लिए रैफर कर दिया।